फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मिर्जापुर गांव में दो पक्षों में चलीं लाठियां, कई लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल इलाके की घटना, दोनों पक्षों की तहरीर पर केस
विज्ञापन

चिलुआताल। थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में रविवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद में लाठियां चल गईं। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल गए। चिलुआताल थाने की पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एक पक्ष के विनय विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही अनिल, मुकेश, सूरज, अमित व अन्य ने उनकी दुकान के पास लगा पौधा उखाड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने विनय के पिता जगदीश और परिवार के अन्य सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के अनिल कुमार निषाद ने आरोप लगाया कि वह दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेने गए थे, जहां दुकानदार ने उन्हें एक्सपायर बोतल दी। विरोध करने पर दुकानदार जगदीश और उसके परिजनों ने मारपीट कर दी। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें