फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुंडन संस्कार में दो पक्षों में कुर्सी को लेकर मारपीट, महिलाओं के सिर फूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। जंगल डुमरी नंबर दो बामंत माता मंदिर में कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक दूसरे पर दोनों पक्ष कुर्सियां फेंकने लगे। इसमें दो महिलाओं का सिर फट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जंगल डुमरी नंबर एक चिरकुट टोला निवासी सूर्या साहनी रिश्तेदारों के साथ तीन वर्षीय बेटे देव कुमार का मुंडन कराने मंदिर आए थे। वहीं कैंपियरगंज थाना के बान टोला जलाल निवासी सुनील सिंह परिजन के साथ बेटे का मुंडन कराने के लिए वहां पहले से ही मौजूद थे। दोनों पक्ष ने साथ आए रिश्तेदारों व शुभचिंतकों के लिए अलग-अलग टेंट व कुर्सियां किराए पर मंगवाई थी।
आरोप है कि कुर्सी का रंग एक जैसे होने से दोनों पक्ष से आए लोग एक दूसरे की कुर्सी पर बैठने लगे। इस बात दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और मामला मारपीट में बदल गया। जंगल डुमरी नंबर दो चौकी प्रभारी अंजनी तिवारी ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें