कैंपियरगंज क्षेत्र के कुंजलगढ़ गांव का मामला
कैंपियरगंज। क्षेत्र के कुंजलगढ़ गांव में रास्ते में वाहन खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध करने पर शनिवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। इनमें दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया हैं।
क्षेत्र के कुंजलगढ़ गांव निवासी उर्मिला देवी ने पुलिस को दिए तहरीर मेें बताया कि तीन भाइयों के बंटवारे में रास्ता छोड़ा गया है। सड़क के किनारे मकान में रह रहे जेठ रमाकांत ट्रैक्टर खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध कर देते हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे उन्होंने बाइक भी रास्ते में खड़ी कर दी।मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गए।
इसके बाद रमाकांत, इंद्रावती, पूजा, कुमकुम व मनीष मारने-पीटने लगे। इनमें एक पक्ष से रमाकांत व मनीष और दूसरे पक्ष से उर्मिला, श्रीकांत, विनोद को घायल हो गए। पुलिस ने उर्मिला की तहरीर पर रमाकांत, मनीष, इंद्रावती, पूजा और कुमकुम के विरुद्ध केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की इंद्रावती की तहरीर पर आदित्य, विनोद, श्रीकांत, उर्मिला पर घर पर चढ़कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।