फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक पद पर बुलाए गए दो दावेदार, मेरिट होगा चयन का आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया में शुरू किया गया अभिलेखों का सत्यापन
विज्ञापन

गोरखपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए 418 पदों के सापेक्ष 15,000 से अधिक ने आवेदन किया था। चयन कमेटी ने एक रिक्त पद पर दो आवेदकों को बुलाया है। इनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। हाईस्कूल की मार्कशीट से जन्म तिथि और इंटर से लेकर एमए तक की मेरिट देखी जा रही है। जाति प्रमाण पत्र का भी सत्यापन किया जा रहा हैै। जिन दो लोगों को बुलाया गया है उनमें से अधिक मेरिट वाले का चयन किया जाएगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। इसके लिए योग्यता इंटर पास तथा आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। 418 पदों के लिए 15 हजार लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। सभी आवेदन ऑनलाइन लिए गए थे। चयन के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी को सचिव तथा भूमि संरक्षण अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी तथा जिला बचत अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है। पोर्टल पर अपलोड सूचना का अभिलेखीय सत्यापन के लिए आवेदन करने वालों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव कुमार मिश्र ने बताया कि 418 पदों के सापेक्ष 836 लोगों के पेपर का सत्यापन किया जाना है। सत्यापन की प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू की गई है। हर रोज अलग-अलग ब्लॉकों के अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है। मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुधवार को छह ब्लॉकोें के आवेदकों को बुलाया गया था। बृहस्पतिवार को शहर परियोजना और गगहा ब्लॉक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। जिलाधिकारी का निर्देश है कि सात मार्च तक सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। उम्मीद है कि विश्व महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें