फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो बाइक में जोरदार टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल थाना के मजनू चौकी क्षेत्र के मोहरीपुर-सिहोरवा मार्ग पर बेला मड़ई के पास मोड़ पर बुधवार को दो बाइक में टक्कर हो गई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल एक युवक का सीएचसी जंगल कौड़िया में तो दूसरे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहरीपुर-सिहोरवा मार्ग पर शेरपुर चमराह (बेला मड़ई) के पास अंधा मोड़ पर दो बाइक में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीन युवकों में दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरे युवक को मामूली चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को सीएचसी जंगल कौड़िया भेज दिया, जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहीं, दूसरे युवक को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल युवक की पहचान महराजगंज के रुदलापुर निवासी विशाल (21) पुत्र रमेश के रूप में हुई। वह दहला में रहकर गोरखनाथ अस्पताल में पढ़ाई करता है। दूसरे युवक की पहचान संतकबीरनगर के घनघटा नवासी कर्मवीर (25) पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई। तीसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें