गोरखपुर। ट्रेनों में चोरी और लूट के दो आरोपियों को जीआरपी की टीम ने मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक से गिरफ्तार किया। पिपराइच क्षेत्र के रहने वाले आरोपियाें के कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन मिले। दोपहर बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को जीआरपी व आरपीएफ की टीम प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर गश्त कर रही थी। बेंच पर बैठे दो युवक टीम को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के चार मोबाइल फोन मिले। पूछताछ में उनकी पहचान पिपराइच के वार्ड नंबर 11 में रहने वाले अफरोज अली व करन गौड़ के रूप में हुई।