फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तिहरे हत्याकांड का आरोपी बेचन पत्नी के साथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल के दहला गांव में तिहरे हत्याकांड का आरोपी बेचन निषाद और उसकी पत्नी सोनम देवी उर्फ शांति को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने तिहरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि चिलुआताल के दहला गांव में 14 दिसंबर की देर रात में आगजनी की घटना सामने आई थी। दो भाइयों के कमरे में बाहर से ताला लगाकर आरोपी बड़े भाई बेचन निषाद ने थिनर (तारपीन का तेल) डालकर कमरे में आग लगा दी थी। आगजनी में बृजेश निषाद (32), पत्नी मधु (28), बच्ची रिद्धिमा (03), अरविंद निषाद (30) और उसकी पत्नी माला (25) झुलस गए थे। इस घटना में आरोपी की पत्नी ने भी मदद की थी।
आग से झुलसे परिवार के पांच सदस्यों में से नवविवाहिता माला (25), पति अरविंद निषाद (30) और जेठ बृजेश निषाद (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार देर रात माला ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा था, जबकि रविवार शाम चार बजे मेडिकल कॉलेज में बृजेश और सात बजे अरविंद की मौत हो गई। इस घटना में झुलसी बृजेश की पत्नी मधु व उसकी बच्ची रिद्धिमा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें