गोरखपुर। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से पूरे साल चलने वाले निशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के लिए ट्रायल 28 अप्रैल को सुबह आठ बजे रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। सचिव डाॅ. त्रिलोक रंजन ने बताया कि ट्रायल में वे ही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनकी आयु 31 मार्च 2024 को 19 वर्ष से कम है।
बताया कि शिविर में तीन आयु वर्गों में बांटकर अंडर-12, अंडर-16 व अंडर-19 में चयनित खिलाड़ियों को पूरे साल निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रायल से पहले वे रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर 27 अप्रैल तक पंजीकरण करा सकते हैं।