फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किसान आंदोलन की वजह से लेट हो रहीं अमृतसर रूट की ट्रेनें

Mon, 13 May 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अंबाला मंडल के शंभू स्टेशन पर चल रहे किसान आंदोलन की वजह से अमृतसर रूट की ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसकी वजह से ज्यादातर गाड़ियां देरी से चल रही हैं और उनको घंटों रिशेड्यूल किया जा रहा है। अमरनाथ एक्सप्रेस जहां 41 घंटे रिशेड्यूल हो गई, वहीं अमृतसर-छपरा समर स्पेशल रविवार को 19 घंटे की देरी से चल रही थी।
विज्ञापन

ट्रेनों के रिशेड्यूल होने की वजह से यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को गर्मी के बीच ट्रेन और स्टेशन पर यात्री परेशान रहे।
आम्रपाली एक्सप्रेस रविवार को छह घंटे देरी से गोरखपुर पहुंची। गरीबरथ एक्सप्रेस नौ घंटे, अमृतसर-पुर्णिया कोर्ट आठ घंटे, श्री माता वैष्णो देवी कटरा गुवाहाटी एक्सप्रेस नौ घंटे, अमृतसर-छपरा समर स्पेशल 19 घंटे, मौर्य ध्वज एक्सप्रेस सात घंटे, पुणे-गोरखपुर 28 घंटे, एलटीटी गोरखपुर आठ घंटे, एर्रनाकुलम बरौनी 10 घंटे देरी से चल रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें