फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेलर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर पांच घायल, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के लखनापार मोड़ पर ट्रेलर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की रात लखनापार निवासी विजय ओझा अपनी भाभी बुच्ची ओझा, भतीजे देव आशीष ओझा व प्रज्ञांश ओझा के साथ गोरखपुर गए थे। गोरखपुर से वापस आकर बस से साऊखोर उतरे। वहां से ई-रिक्शा कर गांव लखनापार जा रहे थे। अभी लखनापार मोड़ के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रेलर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। हादसे में चालक भैंसवली गांव निवासी कन्हैया निगम सहित सभी लोग घायल हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें