फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डोमिनगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक पैनल से नियंत्रित हो रही ट्रेनें, चुरेब तक चलने लगी आगे-पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। डोमिनगढ़ स्टेशन पर इंटरलाकिंग कार्य और जगतबेला तक ऑटो ब्लॉक सिग्नल सिस्टम के इंटरलाकिंग का काम रविवार शाम पांच बजे पूरा हो गया। इसके बार चार घंटे का टेस्टिंग ब्लाॅक लिया गया। रात में सवा नौ बजे टेस्टिंग सफल रहने के बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया गया। सबसे पहले दोनों तरफ से एक-एक मालगाड़ी गुजारी गई। मालगाड़ी के पीछे एक स्पेशल ट्रेन भी ऑटो ब्लॉक सिग्नल सिस्टम के तहत चलाई गई। सोमवार से इस रूट की सभी ट्रेनें अपने नियमित समय सारिणी से चलने लगेंगी।
विज्ञापन

गोरखपुर से बस्ती के बीच डोमिनगढ़ स्टेशन पर थर्ड लाइन की इंटरलाकिंग, इलेक्ट्रॉनिक पैनल बदलने और डोमिनगढ़ से जगतबेला के बीच ऑटो ब्लॉक सिग्नल सिस्टम के लिए प्री नान इंटरलाकिंग और नॉन इंटरलाकिंग कार्य के लिए 14 अक्तूबर से इस रूट मेगा ब्लॉक लिया गया था। इसके चलते गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाले इंटरसिटी, गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस और लखनऊ-छपरा समेत 34 ट्रेनें कैंसिल थीं। इसके अलावा वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, सप्तक्रांति समेत 64 ट्रेनें बदले हुए रास्ते से चल रही थीं। इस वजह से सहजनवा, मगहर, खलीलाबाद और बस्ती के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गोरखपुर स्टेशन के यात्रियों की संख्या में भी कमी आई थी।
रविवार को दोपहर बाद इंटरलाकिंग कार्य पूरा हो गया। इसके बाद शाम पांच बजे से रात में नौ बजे तक टेस्टिंग ब्लॉक लिया गया। इस चार घंटे के दौरान सबसे पहले डोमिनगढ़ स्टेशन पर लगे इलेक्ट्रॉनिक पैनल के जरिए स्टेशन पर सिग्नल को परखा गया। इसके बाद दोनों तरफ से एक-एक मालगाड़ी गुजारी गई। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सभी कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा करते हुए ट्रेनों का सफल संचालन शुरू कर दिया गया है। अब इस रूट पर ट्रेनों के संचालन में अधिक सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें