फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मोहद्दीपुर में बायीं लेन चलाने के लिए लगाए ट्रैफिक जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहद्दीपुर में बनी नई व्यवस्था, गंगेश चौक पर भी किया निरीक्षण
विज्ञापन

गोरखपुर। मोहद्दीपुर में जाम से निजात के लिए बायीं लेन में ट्रैफिक जवान तैनात किए गए हैं। मोहद्दीपुर चौक से पेट्रोल पंप तक जवानों की डयूटी लगाई गई है। कुनराघाट से होकर पैडलेगंज जाने वाली गाड़ियां बे रोक-टोक बायीं लेने से आगे बढ़ सकें इसके लिए यह पहल की गई है। इससे कुनराघाट की तरफ से मोहद्दीपुर चौक की तरफ आने वाली सड़क पर वाहनों की संख्या भी घटेगी। लगातार जाम की समस्या सामने आने पर एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर रविवार से ही यह पहल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि रविवार को पहले दिन इसका अच्छा रिजल्ट दिखा है। सोमवार के जाम से निपटने के लिए भी तैयारी कर ली गई है। ट्रैफिक जवानों को बताया गया है कि किसी भी हाल में बायीं तरफ की लेन पर गाड़ियां नहीं रुकनी चाहिए। उसे बढ़ाते रहने की जिम्मेदारी दी गई है। कोई भी वाहन बायीं तरफ की लेन जाम करेंगे तो उनपर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि गंगेश चौराहे का भी निरीक्षण किया गया है। गंगेश चौराहे के पास उतरने वाले ओवरब्रिज के रास्ते में बैरियर के लिए बातचीत की गई है। लेकिन अभी तक लग नहीं पाया है। तब तक के लिए वहां ट्रैफिक जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है। बहुत जल्दी वहां पर एक बैरियर लगाया जाएगा। चार पहिया वाहन को भी रोका जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें