बीएससी बायोलॉजी की प्रवेश परीक्षा में महिलाओं की बड़ी हिस्सेदारी, एक सीट के लिए 23 अभ्यर्थियों में मुकाबला
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को बीएससी बायोलॉजी ऑनर्स और एमएससी कृषि विज्ञान की प्रवेश परीक्षा हुईं। बीएससी बायोलॉजी ऑनर्स की प्रवेश परीक्षा में हर एक सीट के लिए 23 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला रहा। दिलचस्प बात यह रही कि कुल आवेदकों में 76 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी रहीं।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि बीएससी बायोलॉजी ऑनर्स की परीक्षा विश्वविद्यालय के 7 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 3386 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2578 महिला और शेष पुरुष अभ्यर्थी थे। परीक्षा में कुल 2856 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
शाम की पाली में एमएससी एग्रीकल्चर विषय की परीक्षा में कुल 503 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 471 उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और अभ्यर्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्र की गुणवत्ता और समग्र अनुभव के बारे में अभ्यर्थियों से फीडबैक लिया।
...
आज बीकॉम ऑनर्स और एमएससी जूलॉजी की परीक्षा
शुक्रवार को पहली पाली में बीकॉम ऑनर्स की परीक्षा दीक्षा भवन, मजीठिया भवन, वाणिज्य संकाय और लॉ फैकल्टी में आयोजित की जाएगी, जिसमें 2271 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली में एमएससी जूलॉजी की परीक्षा दीक्षा भवन में होगी, इसमें 850 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।