गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर कसिहार टोल प्लाजा पिछले सप्ताह ही शुरू हुआ
रविवार रात में टोल पर लगा दी गई नई रेट लिस्ट, बढ़ी वाहन चालकों की मुश्किलें
कसिहार। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन के भितहा टोल प्लाजा पर चार दिन में ही टोल टैक्स की परिवर्तित सूची लागू कर दी गई। रविवार की रात में नई सूची लगा दी गई। सोमवार सुबह से इस नए रेट लिस्ट के हिसाब से टैक्स देना होगा। वहीं स्थानीय लोगों को भी टोल टैक्स में छूट नहीं मिलेगी, बल्कि अन्य जगहों की तरह उन्हें भी रियायती मासिक मास अथवा रियायती दर पर टैक्स जमा करना होगा।
टोल प्लाजा प्रबंधक विकास मौर्या ने बताया कि यह छूट टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में रहने वाले लोगों को मिलेगा। बता दें कि गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर 01 जनवरी से टोल टैक्स वसूली शुरू हुई थी। एक सप्ताह तक ढील के बाद 08 जनवरी से इसे लागू किया गया तो स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। 09 जनवरी को लोगों ने प्रदर्शन किया तो यह आश्वासन मिला कि तीन दिन में मामले का निस्तारण होगा। लोग छूट की उम्मीद लगाए थे, इसी दौरान रविवार रात में टोल प्लाजा पर नई रेट लिस्ट चस्पा कर दी गई। पहले इस टोल प्लाजा पर कार-जीप से एक तरफ से 85 रुपये की दर से टैक्स लिया जा रहा था, अब उन्हें 130 रुपये देने होंगे। वहीं स्थानीय लोगों को भी 65 रुपये देने पड़ेंगे।
-
- पुरानी दरनई दर-स्थानीय
कार-जीप- 85 130 65
हल्के माल वाहन 135 210 105
बस-ट्रक 285 435 220
तीन एक्सल वाणिज्यिक वाहन 310 475 240