संगोष्ठी : भारत-अमेरिका संबंध समकालीन परिप्रेक्ष्य विषय पर संगोष्ठी, डीवीएनपीजी काॅलेज के संवाद कक्ष में सुबह 10:00 बजे से।
यूथ पार्लियामेंट : अभाविप गोरक्षप्रांत की ओर से नेशनल एनवायरमेंट यूथ पार्लियामेंट का आयोजन, एनेक्सी भवन, नौका विहार में पूर्वाह्न 11:00 बजे से।
जयंती : सपा की ओर से वाल्मीकि जयंती बेतियाहाता स्थित सपा जिला कार्यालय पर पूर्वाह्न 11:00 बजे से।
वाल्मीकि जयंती : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम, कांग्रेस कार्यालय टीपीनगर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से।
सुंदरकांड पाठ : त्रिदेव आराधना महोत्सव के तहत बालाजी का संकीर्तन शाम सात बजे व इसके पहले सुंदरकांड पाठ सिविल लाइंस स्थित क्लब में दोपहर 02:00 बजे से।
हाॅकी : हाॅकी लीग प्रतियोगिता का समापन वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज के मैदान में दोपहर 02:00 बजे से।
राजतिलक : बर्डघाट रामलीला कमेटी की ओर से राम का राज तिलक बर्डघाट रामलीला मैदान में शाम 07:00 बजे से।
यज्ञ : विष्णु महायज्ञ को लेकर यज्ञ सुबह नौ बजे से और राम लीला के तहत नारद मोह का मंचन विष्णु मंदिर परिसर में रात 08:30 बजे से।