मैराथन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से मैराथन का आयोजन पैडलेगंज चौराहा से सुबह 06:00 बजे से।
स्थापना दिवस : अघोर पीठ ट्रांसपोर्ट नगर में आश्रम स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन सुबह 08:00 बजे से।
पिंडदान : गुरुकृपा संस्थान एवं अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा की ओर से राप्ती नदी के तट पर पिंडदान सुबह 08:00 बजे से।
कान्फ्रेंस : बीआरडी मेडिकल काॅलेज में पैथाेलाॅजी विभाग की कान्फ्रेंस सुबह 08:30 बजे से।
जयंती महोत्सव : महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन डीबी इंटर काॅलेज से सुबह 07:30 बजे से।
अग्रसेन जयंती : मारवाड़ी सेवा समिति की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह सिविल लाइंस स्थित निजी अतिथि भवन में अपराह्न 03:00 बजे से।
कथा : भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन शाहपुर पादरी बाजार रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में अपराह्न 03:30 बजे से।
राम बारात : रामलीला कमेटी बर्डघाट की ओर से बर्डघाट रामलीला मैदान से रामबारात की शोभायात्रा शाम 05:00 बजे से।