फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उदय बोरवणकर बने एनईआर के जीएम, पदभार संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरडीएसओ के महानिदेशक रहते संभाल रहे थे जीएम का अतिरिक्त प्रभार
विज्ञापन

गोरखपुर। आरडीएसओ के महानिदेशक उदय बोरवणकर ने शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया। तत्कालीन महाप्रबंधक सौम्या माथुर के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

उदय बोरवणकर भारतीय रेल प्रबंधन सेवा के अधिकारी हैं। वह 1985 में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से प्रतिष्ठित स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस के लिए चयनित हुए। उन्होंने मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, रेलवे बोर्ड और प्रतिनियुक्ति पर खान मंत्रालय एवं महा मेट्रो में पिछले 35 वर्षों में कई चुनौतीपूर्ण पदों पर उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मंडल रेल प्रबंधक/नागपुर, रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक, नागपुर मेट्रो में परिचालन एवं प्रबंधन के प्रभारी, मंडल रेल प्रबंधक/भोपाल तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, आरडीएसओ के महानिदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है। महाप्रबंधक को जैविक खेती, फोटोग्राफी तथा भारतीय संगीत में विशेष रुचि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें