फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज मोहद्दीपुर, मेडिकल कॉलेज रोड से गुजरेगा महामहिम का काफिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 10:30 बजे आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण के लिए जाएंगी भटहट ब्लॉक के पिपरी गांव
विज्ञापन

शाम 5.30 बजे दिल्ली लौटेंगी राष्ट्रपति, तब तक हाई सिक्योरिटी जोन में रहेगा शहर

गोरखपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह 10:30 बजे भटहट ब्लॉक के पिपरी में बने प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण और दोपहर बाद तीन बजे महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय बालापार में शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगी। शाम 5.30 बजे राष्ट्रपति दिल्ली जाएंगी। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी साथ रहेंगे।
सर्किट हाऊस में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह 10.30 बजे राष्ट्रपति का काफिला प्रदेश के पहले राज्य स्तरीय आयुष विश्वविद्यालय के लिए रवाना होगा। महामहिम का काफिला मोहद्दीपुर से चार फाटक ओवरब्रिज, कौवाबाग, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के रास्ते भटहट ब्लॉक के पिपरी गांव पहुंचेगा। इस दौरान हर प्रमुख चौराहे पर राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए स्कूली बच्चे व अन्य लोग खड़े रहेंगे। वहां 11.30 बजे से 12.30 बजे तक लोकार्पण व जनसभा होगी। इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर आएंगे। वहां दोपहर भोज के बाद राष्ट्रपति सर्किट हाऊस में और राज्यपाल डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के अतिथि भवन में विश्राम करेंगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे सभी बालापार स्थित महयोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय जाएंगे। वहां से शाम 5.30 बजे राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का काफिला एयरपोर्ट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-

अंतिम दिन तक तैयारियों में जुटा रहा प्रशासन
राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में कहीं कोई कमी न रह जाए, इसके लिए अफसर पूरे दिन जुटे रहे। कमिश्नर अनिल धींगरा, डीएम कृष्णा करुणेश की अगुवाई में प्रशासनिक व पुलिस अफसरों की टीम ने सभी कार्यक्रम स्थलों जाकर तैयारियों का निरीक्ष्ण किया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें