फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लापरवाही पर तिवारीपुर थानेदार और सूर्यविहार चौकी प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी प्रकरण को हल्के में लेने पर एसएसपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

गोरखपुर। गंभीर मामले की शिकायत को हल्के में लेने पर तिवारीपुर के थानेदार गौरव वर्मा और सूर्यविहार चौकी प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। एसओजी प्रभारी रहे सूरज सिंह को अब तिवारीपुर का थानेदार नियुक्त किया गया है।
रोशनी मौर्या पत्नी अरुण मौर्या ने पुलिस को बताया था कि सूर्यविहार कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर बहन व बेटी पूजा के साथ रहती हैं। 24 अगस्त की शाम पांच बजे बगल में रहने वाले शिब्बू व शबनम ने अपने साथियों के साथ मिलकर कपड़े धोने और सफाई को लेकर उनकी 17 वर्षीय बेटी पूजा को बुरी तरह पीटा था। गंभीर चोट लगने से पूजा की बायीं आंख की रोशनी चली गई। आरोप है कि चौकी और थाने पर इसकी शिकायत की गई तो पुलिस ने शांतिभंग में आरोपियों का चालान कर दिया। जमानत कराकर लौटने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की एक आंख की रोशनी जाने और धमकी से आजिज आकर उसकी मां ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। इसके बाद एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने विस्तृत जांच की। जांच में पाया गया कि थानेदार और चौकी प्रभारी ने लापरवाही की और गंभीर वारदात को हल्के में लिया। रिपोर्ट के आधार पर रविवार को एसएसपी राजकरन नय्यर ने दोनों को निलंबित कर दिया। पूछताछ व जांच शुरू होने पर तिवारीपुर पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी शिब्बू व शबनम समेत चार लोगों को हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें