फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टीपीनगर में दुकानों के सामने रखे हैं खुले में टायर...पनप सकते हैं डेंगू के लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कर लगाया था जुर्माना
विज्ञापन


सिक्सलेन पर कई जगहों पर खुले में रखे हुए हैं टायर, सख्ती के बाद भी डर नहीं

गोरखपुर। शहर में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को लेकर चल रहे जागरूकता अभियान और नगर निगम की सख्ती के बावजूद लापरवाही कम होती नजर नहीं आ रही है। टीपीनगर क्षेत्र में कई दुकानों के बाहर पुराने टायर खुले में पड़े हुए हैं, जिनमें बरसात का पानी भरने से लार्वा पनपने का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, खुले में रखे टायर में बारिश का पानी लंबे समय तक बचा रह सकता है और इससे मच्छर पनप सकते हैं।
शुक्रवार को टीपीनगर में एक दुकान के सामने खुले में टायर रखे दिखे। महेवा से प्रेमचंद पार्क रोड पर सड़क के किनारे पुराने टायर बेचने वालों की दुकानें हैं। सभी दुकानों के सामने पुराने टायर पड़े दिखे। सिक्सलेन पर पैडलेगंज की तरफ बढ़ने पर भी कई जगहों पर खुले में टायर रखे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था। कई दुकानदारों को टायर खुले में रखने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त न करने पर चेतावनी दी गई। कुछ दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया था। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों, खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने कहा कि जो भी दुकानदार या व्यक्ति खुले में टायर या ऐसी कोई सामग्री रखेगा, जिसमें पानी ठहर सकता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यहां पनप सकते हैं डेंगू के लार्वा
डेंगू के लार्वा पुराने टायर में पनप सकते हैं क्योंकि इनमें पानी भरने पर लंबे समय तक जमा रहता है। कूलर और पानी की टंकी में बिना सफाई किए या खुले रहने पर। गमलों में भी इनके पनपने की आशंका रहती है क्योंकि अक्सर लोग इसका पानी बदलते नहीं हैं। छत या आंगन में पानी जमा होने पर या निर्माणाधीन इमारतों की छतों पर पानी भरने पर लार्वा पनप सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें