फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिद्धार्थनगर के सिपाही पर हमला करने के आरोप में तीन संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा इलाके का मामला, धोखे से बुलाकर सिपाही राज गुप्ता पर किया गया था हमला, चार पर दर्ज है केस
विज्ञापन

गोरखपुर। चौरीचौरा इलाके के भौवापार केवटान टोला निवासी व सिद्धार्थनगर में तैनात सिपाही पर हमला करने के आरोप में तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
सिपाही के पिता छोटेलाल गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा राज गुप्ता सिद्धार्थनगर में आरक्षी के पद पर तैनात है। वह छुट्टी पर घर आया था। खोराबार क्षेत्र के जयपुर निवासी राजकुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, जोधपुर बजहा निवासी भोला यादव व सत्यवान यादव ने 24 मई की रात नौ बजे धोखे से बुलाकर रंजिश में ईंट पत्थर व राॅड से हमला कर हत्या का प्रयास किया था। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने राजकुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, भोला यादव व सत्यवान यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दे रही है। चौरीचौरा प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी भागे हुए हैं। उनके घर पर ताला लगा है। उनके संपर्क स्थलों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें