फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने वाले तीन आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा के पिपरौली में हुई थी घटना, भाग रहे आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई के बाद सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
गोरखपुर। गीड़ा पुलिस ने पिपरौली में दसवीं मोहर्रम के जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने के तीन आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया। भाग रहे अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। उधर, पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शांति है। बुधवार को बाजार और कस्बे की कुछ दुकानों को छोड़ अन्य दुकानें खुली रहीं। हालांकि, सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ था।
पिपरौली में दसवीं मोहर्रम के जुलूस के दौरान कर्बला के पास भड़काऊ भाषण दिया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू धर्म के लोगों में आक्रोश बढ़ गया और बाजार बंद कराकर थाने का घेराव किया था। इसके बाद पुलिस ने जमील अहमद, साहिल अहमद और मुजीबुल इस्लाम उर्फ शेरू समेत कई अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। इसके बाद जुलूस में शामिल आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित करते हुए उनके संदिग्ध स्थलों पर दबिश दे रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। पिपरौली बाजार में दुकानें खुलने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया गिरफ्तार आरोपियों को गीडा पुलिस ने कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की शिनाख्त के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर उनकी गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें