फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कर रही है जांच
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। चिलुआताल इलाके के करीमनगर युवक ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। युवक ने दोनों पर केस वापस नहीं लेने पर फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मंगलवार को शाहपुर पुलिस ने मणिक सोनकर और सार्थक जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, करीमनगर निवासी सुंदरम उर्फ अमृत पांडेय ने शाहपुर पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि 21 मार्च को कुछ युवकों से विवाद होने पर चार युवकों और एक लड़की ने जेल बाईपास स्थित एक रेलकर्मी के मकान में समझौता कराने के लिए बुलाया था। बातचीत के दौरान आरोपियों ने कमरे में बंद कर मारपीट की थी। घटना के बाद चार आरोपी और 6-7 अज्ञात के खिलाफ शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया था। उसी केस को सुलह करने के लिए आरोपी बार-बार पीछा कर रहे हैं और फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एक महीने पहले आरोपियों पर बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि उसी केस में सुलह करने के लिए आरोपी धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें