फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इस गर्मी भी शुद्ध पेयजल के संकट से जूझेंगे पादरी बाजार के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल पहले डाली गई थी पाइपलाइन, लेकिन नहीं आया पाइप में पानी
विज्ञापन

शुद्ध पेयजल के लिए लोग होते हैं परेशान
गोरखपुर। पादरी बाजार क्षेत्र के मानस विहार कॉलोनी, शताब्दीपुरम, इंद्रप्रस्थपुरम, शिवपुर शहबाजगंज आदि मोहल्लों में पानी की पाइपलाइन पांच साल पहले ही डाल दी गई। घरों में टोटी भी लग गईं, लेकिन उसमें आज तक पानी नहीं पहुंच सका है। यही हाल रहा और जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो लोगों को इस गर्मी भी शुद्ध पेयजल के लिए जूझना पड़ेगा।
पादरी बाजार के लोगों के अनुसार, इस समस्या की शिकायत अधिकारियों से भी की गई, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। यहां जल आपूर्ति के लिए सिर्फ पाइपलाइन बिछा दी गई और घरों में कनेक्शन दिए गए, लेकिन पानी कब पहुंचेगा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
विज्ञापन

पादरी बाजार के विभिन्न इलाके के लगभग पांच हजार घरों को पानी का कनेक्शन दिया गया है। वर्तमान में इलाके के लोग जेट पंप और सबमर्सिबल लगाकर किसी तरह से काम चला रहे हैं।

................

इन काॅलोनियों में नहीं पहुंचा पानी
मानस बिहार कॉलोनी

शताब्दीपुरम

इंद्रप्रस्थपुरम
शिवपुर सहबाजगंज
व्यासनगर

चैतन्यपुरी

संगम चौराहा

सरस्वतीपुरम


..........

बोले लोग
नगर निगम की तरफ से घरों में पानी के कनेक्शन दिए गए। पांच साल बीत गए लेकिन अब तक टोटियों में एक बूंद पानी नहीं आया। सड़क पर पाइपलाइन टूटने से हर दिन पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


प्रेम प्रकाश तिवारी

नगर निगम ने पानी की पाइपलाइन तो डाली है, लेकिन उसमें पानी नहीं आता है। इससे लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में हमें जार का पानी खरीदकर पीना पड़ता है।

राकेश कुमार श्रीवास्तव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें