फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ब्याज के रुपये को लेकर बिगड़ी थी बात...तनातनी बढ़ी तो फेंक दिया तेजाब

Sat, 14 Jun 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

हरिओम ने बताया कि उसने कुछ समय पहले दुकान खोलने के लिए गोविंद से डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। इसके लिए छह प्रतिशत ब्याज हर महीने देता था। धीरे-धीरे कर उसने ब्याज और मूल धन वापस कर दिया। इसके बाद भी गोविंद रुपये बकाया बताने लगा। आरोप लगाया कि गोविंद अतिरिक्त धन की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
तेजाब फेंका
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। सिहोरवा निवासी हरिओम ने गोविंद वर्मा से दुकान खोलने के लिए छह प्रतिशत ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये लिए थे। कुछ दिन तक तो ठीक चला, लेकिन बाद में इसी ब्याज के रुपये को लेकर दोनों में तनातनी बढ़ गई थी।

विज्ञापन

शुक्रवार को बहस के बाद बात बिगड़ी तो गुस्से में आकर गोविंद ने आभूषण साफ करने के लिए बोतल में रखा तेजाब फेंका था। हरिओम अपना बचाव करते हुए किनारे हट गया और सारा तेजाब पीछे खड़े बच्चों पर पड़ गया।

हरिओम ने बताया कि उसने कुछ समय पहले दुकान खोलने के लिए गोविंद से डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। इसके लिए छह प्रतिशत ब्याज हर महीने देता था। धीरे-धीरे कर उसने ब्याज और मूल धन वापस कर दिया। इसके बाद भी गोविंद रुपये बकाया बताने लगा। आरोप लगाया कि गोविंद अतिरिक्त धन की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

हरिओम का यह भी कहना था कि उसने गोविंद की शादी में रुपये दिए थे, जिसे उसने नहीं लौटाया था। इसी को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार को वह भतीजा और भांजे के साथ दुकान पर पहुंचा तो उसने गुस्से में आकर आभूषण साफ करने वाला तेजाब फेंक दिया।

इसमें उसका भतीजा विशाल, भांजा आदर्श और एक दूसरा लड़का अरमान घायल हो गया। केमिकल को पानी से साफ किया लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। बताया कि आदर्श गर्मी की छुट्टियां बिताने मां के साथ आया था। उसका हाथ काफी जल गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें