फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति से फोन पर हुई कहासुनी, कुछ देर बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरीगंज क्षेत्र के ठाटी गांव का मामला, पति अहमदाबाद में करता है नौकरी
विज्ञापन


सोमवार सुबह 11 बजे पंखे से लटका मिला महिला का शव

कुईं बाजार (गोरखपुर)। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ठाटी गांव निवासी करीमुन निशा (32) का शव सोमवार सुबह 11 बजे कमरे में सीलिंग फैन में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सुबह पति से फोन पर कहासुनी के बाद वह कमरे में गईं। इसके बाद बाहर नहीं आईं। बड़ी बेटी एक बजे स्कूल से घर पहुंची तो जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची सिकरीगंज पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज क्षेत्र के ठाटी निवासी सद्दाम हुसैन अहमदाबाद में रहकर सिलाई का काम करते हैं। सोमवार सुबह लगभग 10 बजे सद्दाम ने मां आशिया के मोबाइल फोन पर कॉल कर पत्नी करीमुन निशा से बात कराने के लिए कहा। इसके बाद बात करने के दौरान ही पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी। नाराज होकर करीमुन निशा फोन अपनी सास को देकर कमरे में चली गईं। दोपहर करीब एक बजे करीमुन की बड़ी बेटी रुखसार (13) स्कूल से जब घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। देर तक खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो करीमुन निशा का शव पंखे के सहारे दुपट्टे से लटक रहा था। उसकी तीन बेटियां रुखसार (13), आयशा (8) और यासमीन (5) हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि पति से फोन पर कहासुनी की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें