अविरल मोदी और उनके पार्टनर पवन टिबड़ेवाल ने मिलकर दुर्गाबाड़ी पर शॉप खोली है। सोमवार को समय से दुकान बंद कर मालिक व स्टाफ घर चले गए। सुबह सूचना पर अविरल स्टाफ के साथ दुकान पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा था। उन्होंने कोतवाली थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि सुबह आठ बजे सूचना मिली कि शॉप का ताला टूटा है।
दुर्गाबाड़ी पेट्रोल पंप के पीछे स्थित खाटू श्याम डिस्ट्रीब्यूटर इलेक्ट्रिक होल सेल शॉप से 45 लाख रुपये और सोने व चांदी के सिक्के चोरों ने उड़ा दिए। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर दाउदपुर निवासी अविरल मोदी ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मौके पर कोतवाली पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है। अविरल मोदी और उनके पार्टनर पवन टिबड़ेवाल ने मिलकर दुर्गाबाड़ी पर शॉप खोली है। सोमवार को समय से दुकान बंद कर मालिक व स्टाफ घर चले गए। सुबह सूचना पर अविरल स्टाफ के साथ दुकान पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा था। उन्होंने कोतवाली थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि सुबह आठ बजे सूचना मिली कि शॉप का ताला टूटा है।
एसपी सिटी ने दुकान की निरीक्षण भी किया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अंदर जाकर देखा तो काउंटर में रखा नकद 45 लाख 40 हजार रुपया गायब था। साथ ही आठ सोने और 18 चांदी के सिक्के भी नहीं थे। तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई। सीओ ओंकार तिवारी ने बताया कि मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।
व्यापारियों ने की बैठक, जल्द पर्दाफाश की मांग : खाटू श्याम डिस्ट्रीब्यूटर इलेक्ट्रिक की होलसेल शॉप पर चोरी की घटना को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और समस्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक की। इस दौरान सभी व्यापारियों ने इस घटना का जल्द पर्दाफाश कर चोरों को पकड़ने की मांग की।
इस दौरान दुकान मालिक पवन टिबड़वाल, अमित टिबड़वाल, अब्दुल मेराज खान, गोरखपुर उद्योग व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष नितिन जायसवाल, गोरखपुर इलेक्ट्रिक एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव रस्तोगी मौजूद रहे।