फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला को बातों में उलझाकर गहने ले भागे टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की मदद से टप्पेबाजों की तलाश में जुटी एम्स थाना पुलिस
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स गेट पर टप्पेबाजों ने शुक्रवार देर शाम कुशीनगर की रहने वाली महिला को बातों में उलझाकर उसके गहने ले लिए। इसके बाद भाग गए। महिला ने एम्स थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी है। सीसीटीवी कैमरा फुटेज व सर्विलांस की मदद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र स्थित जयसिंह टेकरी, नौका टोला निवासी उर्मिला देवी शुक्रवार सुबह एम्स में उपचार कराने आईं थीं। डाक्टर को दिखाने के बाद शाम चार बजे दवा लेकर लौटते समय वह गेट नंबर चार के पास बैठी थीं। इसी दौरान दो युवक उनके पास आए और बातचीत में उलझाकर आर्मी स्कूल के पास ले गए। महिला के मुताबिक आरोपियों ने झांसे में लेकर उनकी सोने की चेन, दोनों कान का कुंडल, एक अंगूठी निकलवा लिए। कुछ देर बातचीत करने के बाद झांसा देकर भाग निकले। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें