फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बर्तन चमकाने का झांसा देकर चेन व अंगूठी लेकर भागे टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला थाना क्षेत्र के बेवरी का मामला, पुलिस मामले की कर रही जांच
विज्ञापन

गोला। वार्ड नंबर 14 बेवरी में बर्तन चमकाने के बहाने दो टप्पेबाज सोने की चेन व अंगूठी लेकर भाग गए। वृद्ध महिला सुभावती देवी को थैले में गिट्टी व पाउडर भरकर दिया और भाग गए। थैला खोलने पर महिला को घटना की जानकारी हुई। महिला के बेटे अशोक कुमार की तहरीर पर गोला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे उनकी मां सुभावती देवी बरामदे में बैठी थीं। तभी दो युवक पहुंचे और मां से बोले के पुराने बर्तन व आभूषण साफ करने वाले हैं। उनकी बातों में आने के बाद महिला ने एक तांबे व एक पीतल का लोटा साफ करने के लिए दिया। इसके बाद दोनों ने उनके गले से चेन व अंगूठी भी साफ करने के लिए निकलवा लिया। इसके बाद इधर-उधर की बात करते हुए दोनों एक प्लास्टिक की छोटी थैली मां सुभावती को देते हुए कहा कि अंगूठी-चेन इसी में है। इसके बाद दोनों चले गए। थैली जब खोली तो उसमें गिट्टी व पाउडर निकला। आसपास के लोगों से पूछताछ की तो बताया कि काले रंग की बाइक से दो युवक तेजी से भागे हैं। थानेदार गोला अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें