फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी का कोर्ट में दर्ज हुआ बयान, छह लोगों से पुलिस ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा में बदहवास स्थिति में लापता किशोरी के घर पहुंचने का मामला
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा इलाके में बदहवास हालात में मिली किशोरी का पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया। वहीं किशोरी से जुड़े छह लोगों से पुलिस टीम ने पूछताछ कर जानकारी हासिल की।
जानकारी के मुताबिक, दो जुलाई को स्कूल के बाहर से लापता किशाेरी शनिवार को बदहवास स्थिति में अपने घर पहुंच गई थी। उसके बाल कटे, माथे पर सिंदूर और ड्रेस बदला हुआ था। यही नहीं उसके पास चार पन्नों का कागज भी मिला था, जिस पर तंत्र-मंत्र से संबंधित कुछ वाक्य लिखे थे। किशोरी के गले के पीछे एक मुहर लगी हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने न्यायालय में किशोरी का बयान दर्ज कराया। सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने छह लोगों से पूछताछ की। परिजनों से भी पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि किशोरी हार्ट की मरीज है। उसका कई वर्षों से इलाज चल रहा है। किशोरी की आदत और उसके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी एकत्रित की। पुलिस का दावा है कि बुधवार को घटना का पर्दाफाश हो सकता है। तंत्र-मंत्र के एंगल पर भी पुलिस अभी जांच जारी है। पुलिस ने किशोरी के मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया अकाउंट का डेटा भी खंगाल लिया है। सोमवार को पुलिस टीम ने सरैया से लेकर सोनबरसा तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखा था। वहीं, कुशीनगर में कुछ महिलाओं से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी का मेडिकल हो गया है। कोर्ट में भी उसका बयान दर्ज है। पुलिस टीम जांच में लगी है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें