फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत, तीसरे का चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज क्षेत्र के रामजानकी मार्ग स्थित टेढ़िया बंधे के पास हुआ था हादसा
विज्ञापन

बाइक सवार तीनों युवकों ने नहीं पहन रखा था हेलमेट
बड़हलगंज (गोरखपुर)। क्षेत्र के रामजानकी मार्ग स्थित टेढ़िया बंधे के पास हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार रात बाइक सवार तीन युवक पेड़ से टकरा कर घायल हो गए थे। इनमें से एक युवक की उसी रात मौत हो गई थी। घायल तीसरे युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के बरहता चौतीसा गांव निवासी राजेंद्र का पुत्र दिनेश कुमार (22) अपने दोस्त मुकेश कुमार (25) व रघुबीर (25) के साथ बाइक से रविवार को डेरवा अपनी बुआ के घर मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर रात दिनेश कुमार अपने दोस्तों मुकेश व रघुवीर के साथ घर लौट रहा था। अभी वह टेढ़िया बंधे के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे बने गड्ढे में बाइक अनियंत्रित हो गई। दिनेश ने अनियंत्रित बाइक को संभालने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को सीएचसी लेकर आई, जहां डॉक्टर ने दिनेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल मुकेश कुमार व रघुवीर को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह घायल रघुबीर पुत्र रामसूचित ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि दिनेश कुमार बाइक चला रहा था। दिनेश सहित बाइक पर सवार उसके दोस्तों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रघुवीर की मौत के बाद परिजन सदमे में
सड़क हादसे में घायल रघुवीर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। रघुवीर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह गांव में ही मेडिकल स्टोर चलाता था। रघुवीर की कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था। पिता व दो भाई मजदूरी करते हैं। रघुवीर अभी अविवाहित था। उसकी मौत के बाद परिजन सदमे में है और उनका रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें