फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बंगलूरू की तर्ज पर स्मार्ट बनेगी छात्रसंघ से आंबेडकर चौक की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
किनारे फुटपाथ, साइकिल पाथ और बेंच भी लगाए जाएंगे
विज्ञापन


शहर की पहली स्मार्ट सड़क राप्तीनगर में बन रही
गोरखपुर। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) फेज-2 के तहत गोलघर और आसपास की सड़कें स्मार्ट बनाई जानी हैं। इसमें छात्रसंघ से आंबेडकर चौक होते हुए शास्त्री चौक तक की सड़क शामिल है। यह सड़कें बंगलूरू और चेन्नई में बनी स्मार्ट रोड की तर्ज पर बनाई जाएंगी। राप्तीनगर में इस तर्ज पर शहर की पहली स्मार्ट सड़क बन रही है।
छात्रसंघ चौराहे से शास्त्री चौक तक की सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने के क्रम में कार्यदायी एजेंसी की ओर से मार्किंग का काम शुरू कर दिया गया है। आंबेडकर चौक से शास्त्री चौक के बीच में सेंट एंड्रयूज कॉलेज की बाउंड्री भी तोड़ी जाएगी। काॅलेज की लैब होने की वजह से कोने में थोड़ी सी दिक्कत आ रही है। यहां सड़क करीब तीन मीटर अंदर होगी। प्रेस क्लब की इमारत को तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सहकारी बैंक की चहारदीवारी को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि परियोजना के तहत नालों के ऊपर फुटपाथ तैयार किए जाएंगे, ताकि पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। इन फुटपाथ के बीच हरेक 100 मीटर की दूरी पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों के पार्किंग के लिए स्थान भी बनाए जाएंगे। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट और एलईडी लाइटों से युक्त स्ट्रीट लाइट व्यवस्था भी शामिल होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें