फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेमी से शादी कराकर खुद अकेला हो गया पेंटर...बच्चों को भी साथ ले गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पति बोला, पत्नी अक्सर प्रेमी के साथ काॅन्फ्रेंस काॅल कर देती थी धमकी
विज्ञापन


पूर्व में हो चुकी है माता-पिता की मौत, अब बच्चों के जाने के बाद घर पर पसरा सन्नाटा
सरदारनगर। मेरठ के नीले ड्रम कांड वाली घटना से सहमे चौरीचौरा के एक गांव निवासी पेंटर ने पत्नी की उसके प्रेमी से शादी कराने के बाद राहत की सांस ली है। लेकिन अब वह खुद को अकेला महसूस कर रहा है। दरअसल, उसकी पत्नी शादी के बाद चारों बच्चों को भी साथ लेते गई है।
पेंटर का कहना था कि प्रेमी के संपर्क में आने के बाद वह कमाई का सारा रुपया भी उसी पर खर्च कर देती थी। यहां तक की बच्चों का भी ध्यान नहीं देती थी। जब वह विरोध करता तो प्रेमी को फोन पर काॅन्फ्रेंस में लेकर जान से मारने की धमकी देती थी। यही नहीं आए दिन वह प्रेमी के साथ फोटो व वीडियो भी भेजती थी। इससे तंग आकर बाहर कमाई छोड़कर वह गांव पहुंचा। हालांकि उनके आने से पहले दोनों घर से निकल गए थे। पुलिस जब खोजकर लाई तो पुलिस के सामने भी प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी।
विज्ञापन

नीले ड्रम कांड वाली वारदातों को सुनकर दिल में डर से बैठ गया। उन्हें डर था कि कहीं उसकी पत्नी भी प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या न कर दे। इसी डर के चलते लोकलाज को त्याग कर दोनों की तहसील स्थित मंदिर में शादी करा दी।
विज्ञापन



लोग तरह-तरह के मार रहे ताने पेंटर ने बताया कि कुछ साल पहले माता-पिता का देहांत हो गया। पत्नी व बच्चों के जाने के बाद उनका घर सुना हो गया है। पत्नी की शादी कराने के बाद लोग तरह-तरह के ताने मार रहे हैं, लेकिन जान है तो जहान है। कोई क्या कह रहा है इससे फर्क नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें