फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संचालक को फोन पर दी धमकी, क्लीनिक पर चढ़कर साथियों के साथ पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट इलाके की घटना, क्लीनिक संचालक ने दर्ज कराया 12 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

छात्रसंघ चौक पर क्लीनिक चलाते हैं आकाश त्रिपाठी उर्फ शनि
गोरखपुर। कैंट इलाके के छात्रसंघ चौराहा स्थित क्लीनिक संचालक को मनबढ़ों ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। विरोध पर क्लीनिक पर चढ़कर मनबढ़ोंं ने संचालक को पीट दिया। बीच बचाव करने आए क्लिनिक के अन्य कर्मचारियों को भी मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। बेतियाहाता निवासी संचालक आकाश त्रिपाठी उर्फ शनि की तहरीर पर कैंट थाने में बुधवार को दीपक सिंह, राहुल राय, साहिल राय, शुभम और 10-12 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से केस दर्ज किया गया है।
संचालक आकाश ने कैंट पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात करीब 7:49 बजे दीपक सिंह नाम के एक व्यक्ति का फोन आया जो उन्हें फोन पर गालियां दे रहा था। मना करने पर मौके पर क्लीनिक पर आकर जान से मारने की धमकी दी। थोड़ी ही देर बाद आरोपी दीपक आने साथी राहुल राय, साहिल राय, शुभम व 10 से 12 अज्ञात लोगों के साथ क्लीनिक पर आया और उन्हें पीटने लगा। इस दौरान बचाने आए कर्मचारियों पर भी हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने कर्मी अतुल चतुर्वेदी के ऊपर लोहे की राॅड से वार कर दिया, जिससे उनकी हालत गंभीर है। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष दीपक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संचालक आकाश त्रिपाठी उर्फ सनी, आदित्य मिश्रा, अतुल, गौरव चतुर्वेदी समेत 8-10 अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला, मारपीट व बलवा का केस दर्ज किया है। इस संबंध में कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों पक्ष के आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


दो आरोपी गिरफ्तार

कैंट इलाके के छात्रसंघ के पास स्थित क्लिनिक में घुसकर हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम के समय क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बांसगांव के चांड़ी गांव निवासी साहिल राय और मन्नू राय के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजवा दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें