फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिवाली की अगली सुबह हवा हुई जहरीली...देर रात एक्यूआई पहुंचा 333

Thu, 23 Oct 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

शाम सात बजे से ही पटाखे फोड़ने का सिलसिला देर रात तक चला। पटाखों से निकलने वाले जहरीले धुएं की वजह से शहर की हवा खराब हो गई। दिन में धूप निकलने के बाद भी 269 रहा। शाम तक एक्यूआई का स्तर 169 दर्ज किया गया जिससे थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
एक्यूआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली की रात शहरवासियों ने जमकर आतिशबाजी की। इससे शहर की हवा जहरीली हो गई। बढ़ते प्रदूषण के चलते मंगलवार सुबह आसमान में धुंध की परत छा गई, लगा जैसे कोहरा छाया हुआ है। मंगलवार रात तीन बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 333 दर्ज किया गया। जो बुधवार सुबह 269 पर आ गया।
विज्ञापन


प्रदूषण के चलते मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायत बनी हुई है। डॉक्टरों की सलाह है कि अभी मॉर्निंग वॉक से परहेज करें और अगर जाएं तो मॉस्क जरूर लगाएं वरना सेहत को नुकसान हो सकता है। दिवाली के दिन भी प्रदूषण का स्तर 224 था। शहर में शाम को जमकर आतिशबाजी हुई।
Trending Videos

शाम सात बजे से ही पटाखे फोड़ने का सिलसिला देर रात तक चला। पटाखों से निकलने वाले जहरीले धुएं की वजह से शहर की हवा खराब हो गई। दिन में धूप निकलने के बाद भी 269 रहा। शाम तक एक्यूआई का स्तर 169 दर्ज किया गया जिससे थोड़ी राहत मिली।

विशेषज्ञों का कहना है कि वायुमंडल में धूल के कण की परत जमी हुई है, अब पटाखों का धुआं भी एकत्र हो गया है। अभी दो से तीन दिनों तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। इसके लिए निर्माण स्थलों पर दो से तीन बार पानी का छिड़काव जरूरी है।

मंगलवार को ऐसे बढ़ा एक्यूआई
सुबह 6 बजे 213
सुबह 10 बजे 248

दोपहर 12 बजे 264
रात 2 बजे 293

रात 3 बजे 333
विज्ञापन

केस 1
राजेंद्रनगर के सत्येंद्र सिंह दिवाली के पहले घर की साफ-सफाई और दीपावली के दिन पटाखों के धुएं से सांस की समस्या आ गई। अगले दिन परिजन मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाया।

केस दो
घंटाघर की 25 वर्ष की श्वेता वर्मा दिवाली के दिन ही अचानक से तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में जांच करवाने गईं। धूल और पटाखों के धुएं से सांस की दिक्कत बढ़ गई थी।

प्रदूषण बढ़ने पर क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) और अस्थमा मरीजों की मुश्किल बढ़ेंगी। अस्थमा के जो मरीज बिना दवा के ही ठीक हैं, उन्हें दवा लेनी पड़ सकती है। वहीं जिनकी दवा चल रही है, उनकी हालत बिगड़ भी सकती है। तेजी से बढ़ते प्रदूषण के चलते एलर्जी के मामले भी बढ़ेंगे। इसके अलावा बच्चों व बुजुर्गों पर सीधे असर होता है: डॉ. अश्विनी मिश्रा, विभागाध्यक्ष हृदय रोग, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें