फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चटोरी गली से नगर निगम ने उठाई स्कूटी, 40 हजार रुपये गायब होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चटोरी गली में गए एक व्यापारी की स्कूटी नगर निगम के कर्मचारियों ने पार्किंग से उठा ली। व्यापारी का आरोप है कि स्कूटी में रखे 40 हजार रुपये गायब हो गए। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महेवा गल्ला मंडी के व्यापारी आनंद गुप्ता रविवार को अपने बच्चों के साथ चटोरी गली में चाट खाने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी स्कूटी वहीं खड़ी की और दुकान पर चले गए। इसी दौरान नगर निगम की टीम ने उनकी स्कूटी पार्किंग में ले ली। स्कूटी वापस लेने पर उसमें रखे नकद रुपये गायब पाए गए तो व्यापारी ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने स्कूटी को इंदिरा बाल बिहार चौकी में ले जाकर जांच शुरू कर दी है।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशासन और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित व्यापारी के साथ हुई इस घटना में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें