फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी...फिर जहर खाकर काट ली कलाई की नस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा क्षेत्र का मामला, युवक की हालत नाजुक, प्रेमी की शादी कहीं और तय होने से थे आहत
विज्ञापन

शादी का वीडियो किया वायरल, कक्षा 10 में पढ़ती है छात्रा, उसी विद्यालय में बस चालक है प्रेमी
परिजनों को अचेत अवस्था में मिले, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी रचाने के बाद जहर खा लिया और बाएं हाथ की कलाई की नस काट ली। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर दोनों अचेत अवस्था में परिजनों को मिले। उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका जिस विद्यालय में 10वीं की छात्रा है, प्रेमी वहीं बस चालक है।
जानकारी के मुताबिक, जंगल एकला नंबर दो स्थित एक स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा का प्रेम प्रसंग उसी विद्यालय में बस चलाने वाले युवक से करीब दो साल से चल रहा था। स्कूल आने-जाने के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। इन दोनों के संबंध की चर्चा पूरे स्कूल में फैल गई थी। बताया जा रहा है कि युवक के परिजनों को जब प्रेम संबंध की जानकारी हुई तो उसकी शादी कहीं और तय कर दी गई।
विज्ञापन

युवक की मार्च 2026 में शादी होनी थी। यह बात जानने के बाद छात्रा दुखी रहने लगी। बृहस्पतिवार की शाम दोनों अपने-अपने घर से लापता हो गए। रात करीब 11 बजे दोनों एक मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने शादी रचाई और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद दोनों ने जहर पी लिया और बाएं हाथ की कलाई की नस काट ली।
रात करीब 12 बजे जब युवक के परिजन उसे तलाशते हुए निकले तो दोनों अचेत अवस्था में दो किलोमीटर दूर एक गांव के पास मिले। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ रवि कुमार ने परिजनों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

वर्जन

दोनों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें