फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डाकघर में निवेश के नाम पर जालसाजी वाले गैंग की सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स थाने में शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई थी कार्रवाई
विज्ञापन

गोरखपुर। डाकघर में पैसा जमा करने के नाम पर जालसाजी के मामले में एम्स पुलिस ने रविवार को गैंग लीडर झरनाटोला निवासी सुमन देवी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उस पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया गया था। गैंग में उसका पति सक्रिय सदस्य है। सुमन पर जालसाजी के सात केस दर्ज हैं। सेना के जवान से जालसाजी में भी केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

कुनराघाट के झरना टोला निवासी व सेना से रिटायर्ड जोगिंदर प्रसाद ने इनके ऊपर केस दर्ज कराया था। बताया कि सुमन देवी पत्नी शैलेंद्र डाकघर कुनराघाट में बतौर एजेंट कार्य करती है। उसके माध्यम से एक आरडी खाता खोला गया था। हर माह छह हजार रुपये जमा करने के लिए सुमन को देता था। सुमन रुपये लेती थी लेकिन जमा नहीं करती थी। आरडी खाता का समय पूर्ण होकर भुगतान लेने का समय आया तब पोस्ट ऑफिस जाकर पास बुक मंगाकर छपवाया तो पता चला कि उसने पूरे रुपये खाते में जमा नहीं कराए। खाते में सिर्फ 1,75,459 रुपये ही जमा हुआ है। पोस्ट मास्टर के पास 24 मार्च 2023 को शिकायत की। पोस्ट मास्टर के सामने सुमन ने 20 अप्रैल 2023 तक रुपये वापस करने की मोहलत लिखित में मांगी। उसने एसबीआई रेलवे कॉलोनी के खाता का चेक भी दिया लेकिन चेक बाउंस हो गया। उसके पति शैलेंद्र से संपर्क किया तो वे लोग जान से मारने की धमकी देते हुए यह कहने लगे कि रुपये नहीं हैं जो करना है कर लो। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया और दंपती पर चार्जशीट दाखिल की। शनिवार को दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। रविवार को सुमन देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें