गोरखपुर। कोतवाली इलाके के हट्ठी माईं स्थान के पास पुरानी रंजिश में स्कूटी रोककर मनबढ़ों ने युवती से मारपीट की। कोतवाली पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश में हमला किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, तारामंडल निवासी अंगद पांडेय की बेटी विशाखा पांडेय ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वह 24 सितंबर की रात करीब नौ बजे घोष कंपनी के रास्ते अपनी सहेली के साथ जा रही थीं। रास्ते में हट्ठी माई मंदिर के पास पूर्व परिचित आरोपी अश्वनी यादव व सतुंजय यादव स्कूटी रोककर कहासुनी करने लगे। विरोध करने पर दोनों मारने-पीटने लगे। इसके बाद स्कूटी को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में सीओ ओंकार यादव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी पूर्व परिचित हैं, पुरानी रंजिश में हमला किया है।