फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एएनएम ने टीका लगाने के लिए लिया 100 रुपये, एडिशनल सीएमओ करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के अर्बन हेल्थ पोस्ट धर्मपुर में टीकाकरण के लिए संविदा पर तैनात एएनएम 100 रुपये वसूल रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सीएमओ ने मामले की जांच एडिशनल सीएमओ आरसीएच डॉ. एके चौधरी को सौंपी है। अगर आरोप सही मिले तो संविदा एएनएम बर्खास्त भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

वीडियो कुछ दिन पुराना है। बताया जा रहा है कि धर्मपुर स्थित अर्बन हेल्थ पोस्ट पर एक दंपती अपने बच्चे को टीका लगवाने पहुंचे। वहां एएनएम ने इसके लिए 100 रुपये मांगे। टीका लगवाने के बाद पुरुष ने मोबाइल से चुपके से वीडियो बना लिया, जिसमें यह दिख रहा है कि महिला ने एएनएम को 500 रुपये का नोट दिया। एएनएम ने पर्स से निकाल कर 400 रुपये वापस किए। इस दौरान एएनएम ने एक बार वीडियो बना रहे पुरुष की तरफ देखा भी। उनके मोबाइल पकड़ने के तरीके से एएनएम को कुछ संदेह भी हुआ। वीडियो बना रहे व्यक्ति से पूछा भी है कि क्या आप फोटो तो नहीं ले रहे। मंगलवार को यह वीडियो वायरल हुआ। सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे तक पहुंचा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें