फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 'डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे...' नहीं बजा तो फोड़ दिया सिर- जानिए किस गाने की थी फरमाइश

Sat, 22 Feb 2025 11:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

19 फरवरी को घनश्याम निषाद के घर नेपाल से बरात आई थी। डीजे संचालक पन्नेलाल के मुताबिक, आरोपी युवक 'निषाद वाला गाना' बजाने की मांग कर रहे थे। सोनू ने तीन-चार बार बजाया। बार-बार बोलने पर दुसरा गाना बजा दिया।
विज्ञापन
डीजे(सांकेतिक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके में एक शादी समारोह में बरात में पसंदीदा गाना नहीं बजने पर मनबढ़ों ने हंगामा शुरू कर दिया। गाली देने से मना करने पर डीजे संचालक के बेटे की पिटाई कर पंच से मारकर सिर फोड़ दिया। घटना बुधवार की रात कैंपियरगंज के सूरस गांव में हुई।
विज्ञापन


आरोपी बार-बार 'निषाद वाला गाना' बजाने का दबाव बना रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर बृहस्पतिवार को केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, 19 फरवरी को घनश्याम निषाद के घर नेपाल से बरात आई थी। डीजे संचालक पन्नेलाल निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बरात में मौजूद महराजगंज के सोनाटीकर गांव के अमन और लक्ष्मीपुर द्वितीय गांव के अमरजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे सोनू पर हमला किया।

पन्नेलाल के मुताबिक, आरोपी युवक 'निषाद वाला गाना' बजाने की मांग कर रहे थे। सोनू ने तीन-चार बार बजाया। हालांकि, जब युवकों ने बार-बार उसी गाने को लगाने की जिद की, तो सोनू ने दूसरा गाना बजा दिया। इससे नाराज होकर उन्होंने पंच से हमला कर दिया। हमले में सोनू का सिर फट गया और वह घायल हो गया।
विज्ञापन


एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अमन, अमरजीत व उनके अज्ञात सहयोगियों पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें