फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:आपस में झगड़ रहे थे दंपत्ति...'पड़ोसी' बन गया कातिल; डंडे से पीटकर पति की कर दी हत्या- केस दर्ज

Sat, 22 Feb 2025 10:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

चिंटू पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार रात भाई अजय कुमार पांडेय किसी बात को लेकर अपनी पत्नी प्रीति पांडेय को डांट-फटकार रहे थे। इसी बीच गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे का जेसीबी चालक सिकरीगंज बेलसड़ी निवासी रोहित उर्फ रोहन हाथ में डंडा लेकर पहुंचा और कहासुनी के बाद भाई अजय कुमार पांडेय के सिर व मुंह पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया।
 
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन और मृतक अजय पांडेय( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुईं बाजार (गोरखपुर)। उरुवा थाना क्षेत्र के इंद्रापार बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार रात पत्नी से झगड़ रहे पति अजय कुमार पांडेय (32) के सिर व मुंह पर डंडे से प्रहार कर हत्या का मामला सामने आया है। अजय के भाई चिंटू पांडेय ने घर के सामने स्थित एक ईंट-भट्ठे के जेसीबी चालक रोहित उर्फ रोहन पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


उरुवा थाने की पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज करके शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया। उधर, गांव में शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अजय का शव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।

सूचना पर सीओ गोला मनोज पांडेय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। सीओ से परिजनों ने मांग की कि आरोपी जेसीबी चालक के साथ ही ईंट भट्ठा मालिक का भी नाम एफआईआर में शामिल किया जाए। परिवार के भरण-पोषण के लिए 20 लाख रुपये मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन


तब जाकर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक के भाई चिंटू ने सीओ को मांगपत्र दिया। इसके बाद सीओ के आश्वासन पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। जानकारी के मुताबिक, अजय कुमार पांडेय लखनऊ में कारपेंटर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह 10 दिन पहले गांव आया था।

चिंटू पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार रात भाई अजय कुमार पांडेय किसी बात को लेकर अपनी पत्नी प्रीति पांडेय को डांट-फटकार रहे थे। इसी बीच गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे का जेसीबी चालक सिकरीगंज बेलसड़ी निवासी रोहित उर्फ रोहन हाथ में डंडा लेकर पहुंचा और कहासुनी के बाद भाई अजय कुमार पांडेय के सिर व मुंह पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया।

इससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में पीएचसी उरुवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अजय के दो लड़के व एक लड़की शिवम पांडेय (15), शिवानी (12) और आदि पांडेय (7) हैं। परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश की बात से इन्कार किया।

इस संबंध में सीओ गोला मनोज पांडेय ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। परिजनों की मांग पर जांच कर साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें