फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एफसीआई, खुटहन व जगदीशपुर उपकेंद्रों के जर्जर फीडर पैनल बदले जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता ग्रामीण प्रथम खंड ने निरीक्षण कर निदेशक तकनीकी को लिखा पत्र
विज्ञापन


गोरखपुर। ग्रामीण प्रथम खंड क्षेत्र के एफसीआई, खुटहन व जगदीशपुर उपकेंद्र के जर्जर फीडरों के पैनलों को बदला जाएगा। इससे गर्मियों में आए दिन फीडरों के लोड नहीं लेने पर बार-बाद ट्रिप होने की समस्या से निजात मिल जाएगी। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण (प्रथम खंड) डीके सिंह ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक तकनीकी को इस समस्या से अवगत कराया है।

बता दें कि बुधवार को अधीक्षण अभियंता ग्रामीण डीके सिंह ने ग्रामीण प्रथम खंड क्षेत्र के एफसीआई, खुटहन व जगदीशपुर उपकेंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एफसीआई उपकेंद्र में एक इनकमिंग व दो आउटगोइंग फीडर के पैनल बहुत पुराने हो चुके हैं। कई बार मरम्मत कर उन्हें जैसे-तैसे चलाया जा रहा है। उन्हें बदलना आवश्यक है। वहीं खुटहन उपकेंद्र के निरीक्षण में एक इनकमिंग व दो आउटगोइंग पैनल जर्जर पाए गए। इसके साथ ही जगदीशपुर उपकेंद्र के दो इनकमिंग व चार आउटगोइंग पैनल जर्जर अवस्था में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए डीके सिंह ने निगम के निदेशक तकनीकी को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने कहा है कि बिजली उपकेंद्रों की महत्ता व सुचारु बिजली आपूर्ति की आवश्यकता को देखते हुए उपकेंद्रों पर वीसीबी बदलने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे बिजली आपूर्ति में कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें