फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर को मिलेगी सुविधा...बरहुआ से मोहद्दीपुर आ रही 132केवीए लाइन की बढ़ेगी क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
400 की जगह 1000 एंपियर की क्षमता का लगेगा नया केबल, लोड बढ़ने से फाल्ट की समस्या का होगा समाधान
विज्ञापन


गोरखपुर। बरहुआ पारेषण से मोहद्दीपुर आ रही 132केवीए एचटी लाइन की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इससे शहर की लगभग आधी आबादी को आए दिन ओवरलोड होने से बड़े फॉल्ट की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

बताया जा रहा है कि बरहुआ पारेषण से मोहद्दीपुर तक 16 किलोमीटर तक वर्तमान में एचटी लाइन की क्षमता 400 एंपियर की है। इस केबल को बदलने की योजना में इसकी क्षमता को 1000 एंपियर किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से टेंडर भी हो चुका है। कार्य कब शुरु किया जाए, इसके लिए विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बरहुआ पारेषण से मोहद्दीपुर तक नया केबल बिछाने में लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि केबल की क्षमता बढ़ जाने से तारामंडल, टाउनहाॅल, सहारा, मोहद्दीपुर समेत लगभग 11 से ज्यादा फीडरों के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इसके साथ ही इसी केबल से रेलवे को भी बिजली सप्लाई की जाती है। तार बदलने से रेलवे को भी बिजली देने में लोड कम होगा।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता पारेषण अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि बरहुआ से मोहद्दीपुर 132 केवीए की केबल बदलने के कार्य का टेंडर हो चुका है। कार्य हो जाने के बाद ज्यादातर उपभोक्ताओं को ओवरलोड होने से बड़े फॉल्ट की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें