फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेलीपार में राप्ती में नहाते समय डूबे दोनों युवकों का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दोस्तों के साथ बुधवार शाम नहाने गए थे बेलीपार के कनइल निवासी अरमान और रितेश
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ की टीम ने शव को खोजकर बाहर निकाला, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
कसिहार (गोरखपुर)। बेलीपार थाने के मझिगावां में राप्ती नदी में डूबे दोनों युवकों का शव बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ ने खोज निकाला। घटना स्थल से दो मीटर दूर दोनों शव नदी में डूबे मिले। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
बेलीपार थाना क्षेत्र के कनइल गांव निवासी अरमान (18) व रितेश प्रजापति (22) बुधवार अपराह्न तीन बजे गर्मी से निजात पाने के लिए चार दोस्तों शुभम प्रजापति, प्रिंस प्रजापति, विशाल प्रजापति एवं आदित्य शुक्ला क़े साथ रुदाइन उर्फ मझिगावां गांव के सटे राप्ती नदी तट पर पहुंचे। जिस जगह नहा रहे थे, उसी जगह राप्ती में आकर गोरा नदी भी मिल रही है। शाम चार बजे के करीब नहाने के दौरान अचानक अरमान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस पर रितेश प्रजापति उसे बचाने का प्रयास करने लगा। इसी बीच दोनों डूब गए। इसके बाद साथ नहा रहे शुभम प्रजापति, प्रिंस प्रजापति, विशाल प्रजापति एवं आदित्य शुक्ला शोर मचाते हुए बाहर निकले और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे गोताखोरों, एनडीआरएफ टीम ने दोनों की तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। शाम होने के चलते बृहस्पतिवार सुबह दोनों की तलाश करने की बात कह एनडीआरएफ टीम चली गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे एनडीआरएफ की टीम ने रितेश प्रजापति का शव घटना स्थल से 200 मीटर की दूरी से बरामद किया। इसके बाद अरमान के शव की खोजबीन में जुट गई। करीब तीन घंटे बाद सुबह नौ बजे अरमान का भी शव कुछ दूरी पर बरामद हो गया।
विज्ञापन


परिजनों को बिना बताए नहाने गए थे दोनो
नदी में डूबे दोनों युवक परिजनों को बिना बताए नहाने के लिए बुधवार शाम को घर से निकले थे। रितेश अपने चाचा प्रभुनाथ प्रजापति की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए 20 दिन पहले घर आया था। वह पूना में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। चचेरी बहन की शादी 11 मई को धूमधाम से हुई। रितेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। इधर, अरमान को मिट्टी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें