फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हम सबके जीवन का ध्येय हो देश की समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी बोले-संवाद से ही हासिल होंगे कारोबारी सुगमता और जीवन सुगमता के लक्ष्य
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किया नगरीय सेवा केंद्र और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के अमृत वर्ष में देश ने ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव हासिल किया था। अब वह जापान को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। देश की समृद्धि हम सबके जीवन का ध्येय होना चाहिए।
सीएम योगी सोमवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में बने नगरीय सेवा केंद्र (अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर) और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 14.22 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को सिर्फ सामान्य नागरिक के तौर पर नहीं देखा जाता, बल्कि जनता जनार्दन कहकर संबोधित किया जाता है। हमें लोकतंत्र की इसी भावना को अंगीकार कर आगे बढ़ना होगा। लोकतंत्र की पहली शर्त है संवाद। संवाद के माध्यम से ही समस्याओं का निराकरण कर कारोबारी सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) और जीवन सुगमता (ईज ऑफ लिविंग) के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि हम जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं दे सकें, कॉमनमैन (आमजन) की अधिक से अधिक सुनवाई कर सकें, यही लोकतंत्र की सफलता का मूल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें