आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान किया बरामद
गोरखपुर। झंगहा थाने के भरकछा गांव में शुक्रवार की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवर व अन्य सामान बरामद कर लिए। इसके बाद सोमवार को आरोपी को जेल भेजवा दिया।
शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में भरकछा गांव निवासी रामसुभग साहनी पुत्र स्व. कोलाहल ने बताया कि शुक्रवार की रात 9:30 बजे वह पत्नी के साथ घर के बाहर सो रहे थे। बहू अपने मायके में आयोजित शादी समारोह में गई थी। सुबह करीब साढ़े चार बजे नींद खुली तो देखा कि दरवाजा खुला है। अंदर जाकर देख तो बहू के कमरे में से चोर जेवर व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए थे। उनकी तहरीर पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी गांव निवासी रामप्रसाद साहनी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की एक जोड़ी पायल, एक ब्रेसलेट, एक करधन, एक चेन, एक छोटा लॉकेट भी बरामद कर लिया।