फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज से 36वीं हैंडबॉल फेडरेशन कप की होगी शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर की 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा, देर शाम तक पहुंची 10 टीमें
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल नहीं होगी बीएसएफ की टीम
गोरखपुर। 36वीं महिला और पुरुष फेडरेशन कप हैंडबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत शुक्रवार से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में होगी। इस प्रतियोगिता में देश की सर्वश्रेष्ठ नौ टीमें पुरुष वर्ग और सात टीमें महिला वर्ग में प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें 500 खिलाड़ी और स्पाेर्ट्स स्टॉफ शामिल हैं। भारत-पाक सीमा पर तनाव के कारण बाॅर्डर सिक्योरिटी फोर्स की टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रही है।
शुक्रवार से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए महिला व पुरुष की 10 टीमें देर शाम तक वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज पहुंच चुकी थीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन अपराह्न एक बजे होगा, जबकि लीग मुकाबले सुबह आठ बजे से ही शुरू हो जाएंगे। बृहस्पतिवार देर शाम तक आने वाली टीमों में (पुरुष वर्ग) सीआईएसएफ, सर्विसेज, छत्तीसगढ़, केरल, उत्तर प्रदेश, भारतीय रेलवे व आंध्र प्रदेश और महिला वर्ग में भारतीय रेलवे, केरल व उत्तर प्रदेश की टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन

कार्यकारिणी निदेशक हैंडबाॅल एसोसिएशन ऑफ इंडिया डाॅ. आनंदेश्वर पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी करने के साथ सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। टीम मैनेजर, ऑफिशियल्स व कोच के साथ बैठक कर उन्हें निर्धारित समय से मैच कराने व आयोजन को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

...............

पुरुष और महिला टीमों के लिए बनाए गए दो पूल
प्रतियोगिता के लिए पुरुष व महिला दोनों टीमें दो पूल ए व बी में बांटी गईं हैं। पुरुष ए पुल में केरला, एसएससीबी, उत्तर प्रदेश व आंध्र प्रदेश को रखा गया है। वहीं, पूल बी में चंडीगढ़, भारतीय रेलवे, छत्तीसगढ़, पंजाब व सीआईएसएफ शामिल हैं। इसी तरह महिला वर्ग के पूल ए में भारतीय रेलवे, उत्तर प्रदेश व बिहार और पूल बी में राजस्थान, पंजाब, गुजरात व केरला की टीमों को रखा गया है।
विज्ञापन


..............


खिलाड़ियों ने किया अभ्यास
प्रतियोगिता से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित बहुद्देशीय हाॅल में केरल की महिला व पुरुष और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। इस दौरान सभी टीमों के कोच व प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें