फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल के गेट से लापता किशोरी लखनऊ में मिली, भोजन के लिए कर रही थी झाड़ू पोछा

विज्ञापन
विज्ञापन
घरवालों की डांट से नाराज होकर स्कूल के बाहर से निकल गई थी किशोरी
विज्ञापन

गोरखपुर। स्कूल गेट से लापता हुई छात्रा सोमवार की देर शाम लखनऊ में मिल गई। घर वालों के डांटने पर वह नाराज होकर घर से गई थी। भोजन के लिए एक दुकान पर दो दिन से झाड़ू-पोछा कर रही थी। बाजार गई चचेरी बहन की नजर पड़ी तो वह अपने साथ ले गई। मंगलवार की सुबह छात्रा को शाहपुर पुलिस लेकर शहर पहुंची। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कक्षा पांच में पढ़ने वाली 12 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को अपने पिता के साथ स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल बंद होने के बाद घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। इस बीच साेमवार की शाम लखनऊ में रहने वाली चचेरी बहन अपने पति के साथ बाजार गई थी, जहां एक दुकान पर छात्रा झाड़ू लगाते हुए दिखी। पास जाकर बात करने पर वह भागने लगी मगर बहन और जीजा ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल परिवार को सूचना दी। रात में ही परिजन को लेकर शाहपुर थाना पुलिस लखनऊ पहुंची और मंगलवार की सुबह गोरखपुर ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने बताया उसे मोबाइल देखने से रोका जाता था। इसी वजह से घर छोड़कर चली गई। वह ट्रेन से अकेले लखनऊ पहुंची और वहां एक दुकान में काम करके पेट पाल रही थी। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें