खोराबार। झंगहा के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी की मंगलवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीण उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मामला संदिग्ध मानकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन किशोरी का शव लेकर भाग गए।
मिली जानकारी के अनुसार, झंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की अचानक तबीयत बिगड़ने और मौत होने पर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर चर्चा होती रही कि किशोरी ने कोई कीटनाशक दवा खा लिया था, इस कारण मौत हो गई। घटना की सूचना स्वास्थ्य विभाग ने खोराबार पुलिस को दिया। लेकिन पुलिस के आने से पहले परिजन शव लेकर भाग गए। झंगहा थाने की पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।